आज दिनांक 29 सितंबर 2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान संबंधी कार्यक्रम की श्रृंखला में महाविद्यालय गृह विज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ नयना शर्मा ने महाविद्यालय की छात्राओं को नशा मुक्ति के दुष्प्रभाव एवं उससे बचाव के विषय में छात्राओं को आवश्यक जानकारी दी । साथ ही महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका डॉ शिल्पा राठी ने छात्राओं को नशा मुक्ति अभियान में युवाओं की भूमिका विषय पर प्रकाश डाला । व्याख्यान के दौरान छात्राओं ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए नशे के दुष्प्रभाव उससे बचाव एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण से संबंधित विश्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन डॉ अंकिता त्यागी द्वारा किया गया ।







