आज दिनाँक 11.02.2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ मोहल्ला रायजादगान स्थित हीरा लाल शिव मंदिर परिसर में किया गया। शुभारंभ से पहले स्वयं सेविकाओं द्वारा शिविर स्थल की सफाई की गयी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ बृजभूषण द्वारा शिविर का उद्घाटन रिबन काटकर किया गया। ततपश्चात माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित, माल्यार्पण व सरस्वती वंदना के द्वारा शिविर की विधिवत शुरुआत हुई। इसके उपरांत प्रो.बृजभूषण के नेतृत्व में समस्त स्वयं सेविकाओं द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत "उठे समाज के लिए उठें उठें" का सामूहिक गान हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम बाबू ने सात दिवसीय विशेष शिविर में प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा स्वयं सेविकाओं के समक्ष प्रस्तुत किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए डॉ बृज भूषण ने सभी स्वयं सेविकाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत ही इस पूरे शिविर के उद्देश्यों को लक्षित करता है। जिसमें हम सभी को समाज की सेवा के लिए निःस्वार्थ भाव से आगे आने के लिए प्रेरित करता है। स्वयं सेविकाओं को अंतर्मन से हमेशा तैयार होना चाहिए, उन्हें चेतना से,विचार से,भीतर की पवित्रता से एव निष्कामभाव से लक्ष्य को प्राप्त को प्राप्त करना चाहिए। तभी हम अपनी वसुंधरा को सजा-सवाँर सकते हैं। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य चरित्र निर्माण से है। शिविर के द्वितीय सत्र बोधात्मक में राजनीति शास्त्र के प्रभारी डॉ पंकज चौधरी ने "कौशल विकास एवं आत्मनिर्भर भारत" विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत गुण जो किसी प्रशिक्षण के द्वारा और बेहतर बना सकते हैं वह आपका स्किल है। स्किल डेवलपमेंट कई प्रकार से होते हैं। जैसे कुकिंग स्किल, कम्युनिकेशन स्किल, टूर एंड ट्रैवेल गाइड विभिन्न क्षेत्रों में अपने हुनर को विकसित कर सकते हैं।सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर कम हैं इसलिए हमें अपनी स्किल डेवलपमेंट करके निजी क्षेत्र में आजीविका के अवसर मिल जातें हैं। इसके अलावा आप अपना स्वय का कारोबार शुरु कर सकते हैं। विशेष शिविर के प्रथम दिवस का समापन राष्ट्र गान के द्वारा किया गया।



















