Friday, 2 January 2026

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचार्य प्रो.बृजभूषण द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गयी

 आज दिनाँक 31.12.2025 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचार्य प्रो.बृजभूषण द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गयी।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो बृज भूषण ने छात्राओं को बताया कि  सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु रोड सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा माह (1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक) का आयोजन किया जा रहा है जिसमें  विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। साथ ही छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात संकेतों, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, तथा दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के विषय में जानकारी दी।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनाना तथा सड़क पर सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक करना है।इस कार्यक्रम में  महाविद्यालय की छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु शपथ का आयोजन रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डॉ श्याम बाबू एवं सहसंयोजक डॉ अंकिता त्यागी द्वारा किया गया।