राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांधला में आज भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का मुख्य विषय "सुशासन का महत्व" रहा। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक की गई। भाषण के माध्यम से छात्राओं ने सुशासन की अवधारणा, पारदर्शिता और राष्ट्र निर्माण में अटल जी के योगदान पर अपने प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के निर्णयाक मंडल में उपस्थित डॉ सीमा सिंह एवं डॉ अंकिता त्यागी द्वारा तीन सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं (छात्राओं) का चयन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आयशा पुत्री राइस बी.ए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान प्रिंसी पुत्री प्रमोद कुमार बीएससी द्वितीय वर्ष एवं तृतीय स्थान महविश पुत्री हाजी शाहिद बी.ए तृतीय वर्ष की छात्रा ने प्राप्त । चयनित छात्राएं आगामी 22 दिसंबर 2025 को जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली मुख्य प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. नयना शर्मा (संयोजक, कल्चरल क्लब) द्वारा किया गया।





