Saturday, 20 December 2025

एकल काव्य पाठ' प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन

 आज दिनांक 20 दिसम्बर 2025 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांधला में 'भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी' के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 'एकल काव्य पाठ' प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

​इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अटल जी के व्यक्तित्व एवं उनकी कविताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार विजेता छात्राएँ निम्न प्रकार रहीं:

​प्रथम स्थान: प्रिंसी पुत्री प्रमोद कुमार बीएससी द्वितीय वर्ष 

​द्वितीय स्थान: आयशा पुत्री रईस बी.ए तृतीय वर्ष

​तृतीय स्थान: मेहविश पुत्री हाजी शाहिद बी.ए तृतीय वर्ष

​ये तीनों विजेता छात्राएँ अब आगामी 22 दिसम्बर 2025 को जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान पर आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में महाविद्यालय का गौरव बढ़ाएंगी। कार्यक्रम का कुशल संचालन सांस्कृतिक क्लब की संयोजिका डॉ. नयना शर्मा द्वारा किया गया।