आज दिनांक 11 अक्टूबर 2024 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रेंजर्स विभाग द्वारा ऑनलाइन माध्यम से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका प्रकरण देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी था। उक्त प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। छात्राओं ने महिलाओं के विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया| प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अफ्शा पुत्री श्री महफूज, बी ए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर अक्सा पुत्री श्री गुलजार अली, बी ए तृतीय वर्ष तथा तृतीय स्थान पर सोनी पुत्री श्री उमरदीन बी ए तृतीय वर्ष रहीं। प्रतियोगिता का निर्णय अंग्रेजी विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ दीप्ति चौधरी द्वारा दिया गया। प्रतियोगिता का आयोजन रेंजर्स प्रभारी डॉ अंकिता त्यागी द्वारा किया गया। साथ ही महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत इस अवसर पर "बेटियां" विषय पर कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस विषय पर छात्राओं द्वारा भावात्मक कविताओं का प्रदर्शन किया गया| कविता के भावात्मक पक्ष, काव्यात्मक पक्ष और कलात्मक पक्ष के आधार पर शारीरिक विज्ञान के विभाग अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार द्वारा विजेत्री छात्राओं का चयन किया गया| इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विनीश, एम ए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर कीर्ति मलिक, एम ए द्वितीय वर्ष तथा तृतीय स्थान पर तहरीन बीए द्वितीय वर्ष तथा महविश द्वितीय वर्ष रही। प्रतियोगिता का आयोजन महिला प्रकोष्ठ की संयोजक श्रीमती सीमा सिंह द्वारा किया गया|