Tuesday, 25 June 2024

विश्व योग दिवस-2024

 आज दिनांक 21.06.2024 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा "विश्व योग दिवस" के अवसर पर योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो.(श्रीमती) प्रमोद कुमारी ने किया। स्वयं सेविका मनीषा पुत्री भगवान दास ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या प्रो.प्रमोद कुमारी ने कहा कि आज की जीवन शैली में योग का महत्त्व बहुत बढ़ गया है। हम सभी योगाभ्यास द्वारा स्वयं को तथा अपने परिवार को स्वस्थ रख सकते हैं। "योग अपनाएं बीमारियों को भगाएं" नारे के द्वारा  छात्राओं को योग को अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत उन्होंने योग शपथ दिलाई। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम बाबू किया। कार्यक्रम में डॉ ब्रिजेश कुमार राठी, डॉ रामायन राम,डॉ नयना शर्मा व स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहीं।