Sunday, 14 January 2024

रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

 राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला में आज दिनांक 13 जनवरी 2024 को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत रेंजर्स प्रभारी डॉक्टर अंकित त्यागी के निर्देशन में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने भाग लेकर मतदान के प्रति जागरूकता फैलाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अक्सा पुत्री श्री गुलजार द्वितीय स्थान पर नरगिस पुत्री श्री यूनुस एवं तृतीय स्थान पर सोनी पुत्री श्री उमरदीन रही।

आज युवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित युगल लोक नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के निर्णयानुसार प्रथम स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की शालू एवं पूजा, द्वितीय स्थान पर बीए तृतीय वर्ष की काजल एवं रिया चौहान एवं तृतीय स्थान पर बीए तृतीय वर्ष की सोनी एवं नरगिस रही। सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता में नाजिया ग्रुप (नाजिया, समाना, उमरा, रुखसार, वंशिका) प्रथम स्थान पर रहा। सपना ग्रुप (सपना, काजल, शबनम, इशरत, रिया) द्वितीय स्थान पर रहा एवं अक्सा ग्रुप (अक्सा, सोनी, नरगिस, शाजिया) तृतीय स्थान पर रहा। युवा सप्ताह के अंतर्गत 19 जनवरी तक प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं के अंदर आत्मविश्वास बढ़ाने हेतु अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

प्रतियोगिताओं के इस क्रम में विभागीय परिषद् के अंतर्गत आज अंग्रेजी विभाग में डॉ दीप्ति चौधरी (विभाग प्रभारी) के निर्देशन में अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अंग्रेजी भाषा में लेख प्रतियोगिता में भाग लेते हुए प्रथम स्थान पर सलोनी पुत्री श्री सुशील कुमार, द्वितीय स्थान पर खुशी पुत्री श्री संदीप कुमार एवं तृतीय स्थान पर तन्वी पुत्री श्री नरेंद्र सिंह रही। पोट्रेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आकृति जवाला पुत्री श्री मनोज कुमार, द्वितीय स्थान पर उमरा पुत्री श्री अनवर अली एवं तृतीय स्थान पर शाहीन सैफी पुत्री श्री वकील सैफी रही। 'लव फॉर लिटरेचर' विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आंचल गौतम पुत्री श्री मनोज कुमार, द्वितीय स्थान पर समाना बतूल पुत्री श्री अब्बास एवं तृतीय स्थान पर नाजिया पुत्री श्री जहीर रही। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो श्रीमती प्रमोद कुमारी जी ने समस्त विजेत्री छात्राओं को बधाई दी एवं अन्य छात्राओं को और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। आज के समस्त कार्यक्रमों में डॉ बृजभूषण, डॉ सीमा सिंह आदि उपस्थित रहे।