Wednesday, 6 December 2023

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर साहित्यक सांस्कृतिक परिषद् द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

 राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला में आज दिनांक 01 दिसम्बर 2023 को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर साहित्यक सांस्कृतिक परिषद् द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय 'एड्स जागरूकता : रोकथाम एवं उपचार' था। प्रतियोगिता में लगभग 30 छात्राओं ने भाग लिया तथा एड्स जैसे भयानक रोग को रोकने हेतु जागरूकता को ही मुख्य उपचार बताया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर  तनु पुत्री श्री प्रमोद कुमार बी.ए. द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से सलोनी बी.कॉम. प्रथम वर्ष तथा सोनी पुत्री श्री उमरदीन बी.ए. द्वितीय वर्ष एवं तृतीय स्थान पर अलीबा पुत्री श्री ताहिर हसन बी.काम. द्वितीय वर्ष रही।