Wednesday, 6 December 2023

संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर भारत में लोकतंत्र विषय पर एक प्रतियोगिता

 राजकीय महाविद्यालय कांधला में आज दिनांक 25 नवंबर 2023 को संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर भारत में लोकतंत्र विषय पर एक प्रतियोगिता आयोजित की गईजिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया!  इस प्रतियोगिता में कुं. उमरा  पंचम सेमेस्टर,प्रथम स्थान, कु. समाना बतुल पंचम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान पर, और कु. शशि प्रभा प्रथम सेमेस्टर,तृतीय स्थान पर रही!  कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य मैडम ने अपने  भाषण मे भारत के संविधान के महत्व और विशेषता के बारे में बताया और छात्राओं को बताया कि हमें भारत के संविधान की विशेषताओं को आत्मसात करने की आवश्यकता है! भारत का संविधान सभी को मौलिक अधिकार  प्रदान करता है! भारत के संविधान में अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी वर्णन है भारत के सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि राष्ट्रीय संपत्ति का संरक्षण करें, छात्राओं को चाहिए कि महाविद्यालय से जाते समय अपने क्लासरूम की लाइट इत्यादि बंद कर  जाएं इसके अलावा संविधान में वर्णित पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों से, भी प्राचार्य मैडम ने छात्राओं  को अवगत कराया। 

साथ ही महाविद्यालय में मनाये जा रहे 'कौमी एकता सप्ताह' के अंतर्गत साहित्यक सांस्कृतिक परिषद् द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय 'कौमी एकता हेतु शिक्षा का महत्व' था। प्रतियोगिता में 24 छात्राओं ने भाग लिया एवं कौमी एकता को बढ़ाने हेतु शिक्षा के योगदान के विषय में विस्तार से बताया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर समाना बतूल पुत्री श्री मो. अब्बास बी.ए. तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर सोनी पुत्री श्री उमरदीन बी.ए. द्वितीय वर्ष एवं तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से रितु पुत्री श्री प्रदीप कुमार एवं राशिदा पुत्री मो. महबूब बी.ए. तृतीय वर्ष रही।