Friday, 20 October 2023

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन हेतु विशेष अभियान

 आज दिनांक 20 /10 /2023 को महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नवरात्र के पर्व पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन हेतु विशेष अभियान (फेस -04) के अंतर्गत मिशन शक्ति के महिला प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सड़क सुरक्षा क्लब के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान के डॉ.पंकज चौधरी द्वारा "महिला अधिकार" पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। उन्होंने महिला अधिकारों को विस्तार से बताया उन्होंने बताया कि किस प्रकार एक महिला अपने अधिकारों को जानकर अपना जीवन सुखमय बना सकती है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा से संबंधित सभी अधिकारों को विस्तार से बताया जैसे पास्को एक्ट, पिता की संपत्ति में अधिकार, मुफ्त मेडिकल चेक अप अधिकार, निशुल्क शिक्षा एवं पोषण का अधिकार, महिला प्रसूति अवकाश का अधिकार आदि। उन्होंने अपने व्याख्यान में यह भी बताया कि कानून महिलाओं को सशक्त और  निर्भय जीवन जीने के लिए अधिकार देता है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमारी जी ने भी इस संबंध में प्रकाश डाला उन्होंने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि सरकार किसी अभियान को इसलिए चलती है जब समाज में हमें उस अभियान के प्रति जागरूकता की कमी लगती  है और आज के समाज में अभी भी महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं है। महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होना इसलिए भी जरूरी है जिससे वह निर्भय जीवन जी सके और समाज और परिवार में असुरक्षा की भावना ना हो। उन्होंने यह भी बताया कि सारी जिम्मेदारी सरकार की ही नहीं होती है कुछ जिम्मेदारी हमारी भी होती है कि हम खुद से आगे आए और अधिकारों के बारे में जाने और उनका सही इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कोई भी बदलाव जब समाज में लाने का प्रयास किया जाता है तब दोनों नेगेटिव और पॉजिटिव परिणाम देखे जाते हैं। हमारा उद्देश्य पुरुषों को नीचा दिखाना ही नहीं होना चाहिए और इसे हम  महिला सशक्तिकरण नहीं कहेंगे। सही तरीके से अधिकारों का इस्तेमाल करना ही हमारा कर्तव्य होना चाहिए।इसी के साथ एक अन्य कार्यक्रम में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद- विवाद का विषय " परिवहन विभाग द्वारा चालान के रूप में अत्यधिक रुपये वसूलना उचित या अनुचित" था। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेनी वाली छात्राओं का मूल्यांकन किया गया जिसमें प्रथम स्थान आयशा पुत्री रईस, द्वितीय स्थान प्रीति पुत्री मलखान सिंह, तृतीय स्थान शाजिया जंग पुत्री मो.इसरार ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह एवं राष्ट्रीय सेवा योजना और सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक  श्याम बाबू द्वारा किया गया। कार्यक्रम के उपरांत समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।