Thursday, 14 May 2020

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांधला (शामली)
एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब
विज्ञप्ति                                     
दिनाँक: 14.05.2020
                        महाविद्यालय में लॉकडाऊन के दौरान प्राचार्या, प्रो. प्रमोद कुमारी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों के क्रम में महाविद्यालय के "एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब" के तत्त्वाधान में महाविद्यालय स्तरीय एक निबन्ध प्रतियोगिता (शीर्षक: भारत में कोविड -19 महामारी का शिक्षा व्यवस्था पर प्रभाव) तथा एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता (शीर्षक: कोविड -19 महामारी ) का आयोजन कराया गया। इस प्रतियोगिता की सूचना महाविद्यालय के "एक भारत श्रेष्ठ भारत क्लब" के नोडल अधिकारी, डॉ. विशाल कुमार द्वारा दिनाँक: 09.05.2020 को महाविद्यालय की ऑनलाइन वर्कशॉप में छात्राओं को दी गई तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाओं के द्वारा भी छात्राओं को व्हाट्स एप ग्रुप तथा अन्य माध्यमों से दी गई थी। इन प्रतियोगिताओं के लिये छात्राओं को अपनी प्रविष्टियों की सॉफ्ट कॉपी भेजने के लिये दिनाँक: 11.05.2020 तक का समय दिया गया था। इन प्रतियोगिताओं के आयोजन में प्राचार्या, प्रो. प्रमोद कमारी की प्रेरणा तथा समस्त प्राध्यापक/प्राध्यापिकाओं का सहयोग अत्यन्त महत्वपूर्ण रहा। उक्त निबन्ध प्रतियोगिता का निर्णय, निर्णायक मण्डल के सदस्यों, डॉ. सुनील कुमार एवं श्रीमती सीमा सिंह तथा पोस्टर प्रतियोगिता का निर्णय डॉ. दीप्ति चौधरी एवं डॉ. प्रदीप कुमार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का परिणाम निम्नवत् रहा।
निबन्ध प्रतियोगिता:-----
प्रथम स्थान   :  कु. काजल जैन पुत्री श्री प्रवेश जैन, बी.ए. द्वितीय वर्ष
द्वितीय स्थान :  कु. सबा राणा पुत्री श्री मो. ईनाम, एम.ए. द्वितीय वर्ष (गृह-विज्ञान)
तृतीय स्थान  : कु. प्रभा रानी पुत्री श्री पदम सैन, एम.ए. द्वितीय वर्ष (अर्थशास्त्र)
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता:-----
प्रथम स्थान   :  कु. इकरा पुत्री श्री साबिर अली, एम.ए. द्वितीय वर्ष (अर्थशास्त्र)
द्वितीय स्थान :  कु. मन्जू रानी पुत्री श्री चन्द्रवीर सिंह, बी. एस-सी. द्वितीय वर्ष
तृतीय स्थान  :  कु. शिवानी जांगिड़ पुत्री श्री भीम सिंह, बी. एस-सी. प्रथम वर्ष
                                                                                                      
 प्रो. प्रमोद कुमारी डॉ विशाल कुमार
प्राचार्या    नोडल अधिकारी