निर्मल गंगा जन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत नदियों के संरक्षण विषय पर विशेष व्याख्यान
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला में मनाए जा रहे ‘निर्मल गंगा जन जागरूकता अभियान’ के अंतर्गत आज रेंजर्स विभाग के तत्वावधान में ‘गंगा की निर्मलता एवं पवित्रता को संरक्षित करने से संबंधित’ नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक डॉक्टर बृजभूषण, डॉ दीप्ति चौधरी एवं डॉक्टर रामायण राम के अनुसार कुमारी नीलम प्रथम कुमारी आरती उपाध्याय द्वितीय एवं कुमारी काजल जैन तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने गंगा की निर्मलता को संजोए रखने हेतु जन जागरूकता फैला। इसके उपरांत डॉक्टर रामायण राम ने ‘नदियों के संरक्षण’ विषय पर विशेष व्याख्यान दिया जिसमें उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि औद्योगिकरण एवं नगरीकरण के कारण हमारी नदियां प्रदूषित हो रही हैं। हमें विकास का एक ऐसा मॉडल अपनाना चाहिए जिसमें हम विकास के साथ-साथ अपने पर्यावरण को भी संरक्षित रख पाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें नदियों का संरक्षण जरूर करना चाहिए। गंगा जी का संरक्षण हमारे जीवन के लिए भी अति आवश्यक है क्योंकि यदि गंगा सूख गई तो मानव जीवन भी अधिक समय नहीं चल पाएगा। कार्यक्रम में डॉ विशाल, डॉ विजेंद्र, डॉक्टर पंकज, डॉ विनोद, डॉक्टर सीमा, डॉ सुनील आदि उपस्थित रहे।