Friday, 24 January 2020

    महविद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला मे साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद व महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
      इसके तहत सर्वप्रथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला की चिकित्सा अधिकारी डॉ.अमरेश तोमर ने बालिका स्वास्थ्य व एनिमिया के विषय मे चर्चा की तथा एनिमिया के उपचार के विषय मे बताया।बालिकाओं के खान पान,स्वास्थ्य व चिकित्सा पर ध्यान देने के लिए कहा।इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं में आयरन व कैल्शियम के टेबलेट वितरित किये।
           इसके बाद प्रवक्ता हिंदी डॉ. रामायन राम ने 'बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ' विषय पर विशेष व्यख्यान दिया।जिसमें उन्होंने बालिकाओं के शिक्षा,व्ययसाय व हर क्षेत्र में समान अधिकार देने की बात की,साथ ही घटते लिंगानुपात को संतुलित करने के उपायों पर चर्चा की।
     इस अवसर पर नारी शक्ति केंद्रित विषय पर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे शालू (BA 2) प्रथम,पारुल सैनी(BA2) काजल जैन(BA2) व आएशा(MA1) संयुक्त रूप से द्वितीय वसुंधरा(BA3) व उन्नति जैन(BA2) तृतीय स्थान पर रहीं।
     इसके बाद लिंग भेदभाव के विरुद्ध पोस्टर प्रतियोगिता हुई।जिसमे महविश सैफी(BA1) प्रथम,सोबिया(BA3) द्वितीय व आएशा(MA2) एवं वसुन्धरा तृतीय स्थान पर रहीं।
    इसके उपरांत 'मेरा सपना' विषय पर लेख प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।जिसमें सबा राणा(MA2) प्रथम,इकरा (BA3) व साक्षी सैनी(BA2) द्वितीय तथा हेमा ठाकुर(BA3) तृतीय स्थान पर रहीं।
       कार्यक्रमों का संचालन डॉ दीप्ति चौधरी ने किया।इस अवसर पर डॉ बृजेश राठी,डॉ सुनील,डॉ  कुमार, डॉ बृजभूषण,डॉ पंकज चौधरी,   डॉ रामायन राम,डॉ विशाल कुमार,डॉ विजेंद्र सिंह,डा प्रदीप कुमार, डा सीमा सिंह,डा अंशु सिंह उपस्थित रहे।