Wednesday, 22 January 2020

                  निर्मल गंगा जागरूकता अभियान

 राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला में आज दिनांक 22/01/2020 को ‘निर्मल गंगा जागरूकता अभियान’ का शुभारंभ साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद् के तत्वावधान में किया गया। यह अभियान दिनांक 31/01/2020 तक मनाया जाएगा। आज के आयोजन में ‘पर्यावरण संरक्षण’ विषय पर छात्राओं एवं प्राध्यापकों की एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने पर्यावरण को संरक्षित करने के उपायों एवं आवश्यकता पर चर्चा की। इसके उपरांत डॉ विजेंद्र सिंह (सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र )ने ‘पर्यावरण संरक्षण’ विषय पर विस्तृत जानकारी दी। अपने व्याख्यान में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने आगे आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ पर्यावरण देना चाहते हैं तो प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा रोपित कर वृक्ष बनने तक उसका लालन पालन करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को वृक्षारोपण के विषय में विशेष प्रोत्साहन दिया। कार्यक्रम में डॉ.बृजभूषण, डॉ. बृजेश राठी डॉ. विशाल कुमार डॉ दीप्ति चौधरी, डॉ पंकज, डॉ सुनील, डॉ सीमा सिंह, डॉ रामायण राम डॉ विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।