Tuesday, 5 February 2019

          38 वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन
आज दिनांक 5-2-2019 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला में  परम्परा के अनुसार मशाल प्रज्वलित कर 38वे  वार्षिक क्रीड़ा समारोह का औपचारिक उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर डॉ बृजभूषण जी के निर्देशन में छात्राओं ने मार्च पास्ट किया तथा गत वर्ष की चैम्पियन नीशू ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अतुल शर्मा को मशाल सौंपते हुए ध्वजा स्थापन करवाया।तत्पश्चात् क्रीड़ा प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार ने छात्राओं को खेल कार्यक्रमों की रूपरेखा बतलाते हुए कहा कि यद्यपि 21 दिनांक से ही महाविद्यालय में इनडोर प्रतियोगिताएं शुरू हो गयीं थी और अब आउटडोर प्रतियोगिताएं होंगी जिनमे सभी छात्राएं खेल भावना के साथ खेलते हुए अधिक  से अधिक संख्या में भाग लें।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अतुल शर्मा ने सभी छात्राओं को शपथ दिलाई तथा कहा कि खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है।और यह खेल भावना केवल शरीर के सामर्थ्य से सम्बंधित नहीं होती अपितु मानसिक होती है।इस भावना से व्यक्ति ऊर्जान्वित रहते हुए खेल खेल में बड़े बड़े कार्यों में भी सफलता प्राप्त कर लेता है।इस अवसर पर हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं का परिणाम निम्नलिखित है। 100 मीटर दौड़ में नेहा सैनी प्रथम,रजनी द्वितीय व निशा तृतीय स्थान पर रही।दौ सौ मीटर दौड़ में ऋतु सिंह प्रथम,निशा द्वितीय और रजनी तृतीय स्थान पर रही।चार सौ मीटर दौड़ में ऋतु सिंह प्रथम,शालू सैनी द्वितीय,हीबा मिर्जा तृतीय स्थान पर रही।आठ सौ मीटर दौड़ में शालू सैनी प्रथम,उज्ज्वल द्वितीय और कोमल चौहान तृतीय स्थान पर रही।100 मीटर बाधा दौड़ में नेहा सैनी प्रथम,निशा द्वितीय और बरखा तृतीय स्थान पर रही।ऊँची कूद में नेहा सैनी प्रथम,शालू सैनी द्वितीय और मीना कुमारी तृतीय स्थान पर रही।लम्बी कूद में नेहा सैनी प्रथम,निशा द्वितीय और शालू सैनी तृतीय स्थान पर रही।भाला फेंक में सबीना प्रथम,समून द्वितीय और प्रियंका मलिक तृतीय स्थान पर रही।गोला फेंक में पूजा मलिक प्रथम,ऋतु सिंह द्वितीय और रजनी तृतीय स्थान पर रही।तस्तरी फेंक में रजनी प्रथम,दीपिका चौहान द्वितीय और ऋतु सिंह एवं समून संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही।लंगड़ी कूद में नेहा सैनी प्रथम,शालू सैनी द्वितीय और आकांक्षा तृतीय स्थान पर रही।कार्यक्रम का संचालन डॉ विनोद कुमार ने किया।इस अवसर पर समस्त  महाविद्यालय परिवार एवं कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहा























































                                 
                                  विज्ञप्ति