Monday, 28 September 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

 आज दिनांक 28 सितंबर 2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसका विषय मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा रहा। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निशा पुत्री एजाज बेग बीकॉम द्वितीय वर्ष तथा महक पुत्री शाहिद/ रशीदा बी ए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर बुशरा पुत्री कासिम बीएससी प्रथम वर्ष व वंशिका शर्मा पुत्री श्री संदीप शर्मा बीएससी प्रथम वर्ष, अर्शी पुत्री मोहम्मद फारूक बी ए द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान तथा तरन्नुम चौधरी पुत्री मिन्ना, बीकॉम तृतीय वर्ष और तस्मिया पुत्री मोहम्मद आबिद बीएससी प्रथम वर्ष ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।










Wednesday, 23 September 2026

मेरे सपनों का भारत” थीम के अंतर्गत “विकसित भारत की संकल्पना अथवा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ

 दिनांक 23 सितंबर 2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांधला, शामली में सेवा संकल्प अभियान (17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में “मेरे सपनों का भारत” थीम के अंतर्गत “विकसित भारत की संकल्पना अथवा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएँ ” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में विकसित भारत की संकल्पना, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उनके विचार एवं अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विषय से संबंधित अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार बी ए प्रथम वर्ष की इकरा पुत्री फरीद बैग, द्वितीय पुरस्कार बी कॉम. तृतीय वर्ष की तरन्नुम चौधरी पुत्री मिन्ना, तृतीय पुरस्कार बीएससी. प्रथम वर्ष की लाइबा पुत्री आबिद तथा सांत्वना पुरस्कार बीएससी. प्रथम वर्ष की गीतांशी पुत्री कृष्ण पाल सिंह एवं बी ए द्वितीय वर्ष की समरीन पुत्री मोहसिन ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में महाविद्यालय के डॉ ब्रिजेश राठी, डॉ हंसराज, डॉ पंकज चौधरी रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ श्याम बाबू एवं डॉ लक्ष्मी गौतम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का आयोजन डॉ अंकिता त्यागी, संयोजक, सेवा संकल्प अभियान के द्वारा किया गया।















Saturday, 19 September 2026

सेवा संकल्प अभियान" माह के अंतर्गत युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता

 आज दिनाँक 18 सितम्बर 2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले "सेवा संकल्प अभियान" माह के अंतर्गत युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता जगाने के लिए "नशा मुक्ति शपथ" दिलाई गयी। समाज शास्त्र विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो.बृजभूषण ने छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई एवं कहा कि विकसित भारत-2047 तक सम्पूर्ण देश में युवा नशा मुक्ति का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम बाबू एवं रेंजर्स प्रभारी डॉ अंकिता त्यागी द्वारा किया गया। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।








Monday, 14 September 2026

अन्तरमहाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता

 आज दिनाँक 14 सितम्बर 2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की "अन्तरमहाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता" सी सी आर डी कॉलेज मुज्जफरनगर में 11 सितम्बर 2026 से 12 सितंबर 2026 तक आयोजित की गयी,जिसमें महाविद्यालय की महिला टीम  ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।महाविद्यालय पहुंचने पर टीम का स्वागत किया गया तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अतुल शर्मा ने छात्राओं को बधाई तथा आशीर्वाद देते हुए उनको आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता डॉ प्रदीप कुमार,डॉ बृजभूषण, डॉ बृजेश कुमार राठी,डॉ संजय कुमार डॉ सचिन कुमार,डॉ अमित सिंह उपस्थित रहे।







हिंदी दिवस समारोह

 आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में हिंदी विभाग द्वारा "हिंदी दिवस समारोह" में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अरशी, द्वितीय स्थान रूकैया एवं तृतीय स्थान महक, लघु काव्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिंसी सैनी,द्वितीय स्थान महक एवं तृतीय स्थान अरशी तथा भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रूकैया एवं प्रिंसी सैनी, द्वितीय स्थान नविश एवं महक, तृतीय स्थान तरन्नुम ने प्राप्त किया। समाज शास्त्र के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो.बृज भूषण ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को अपनी भाषा से प्रेम करना चाहिए। इसका यह अर्थ नहीं कि दूसरी अन्य भाषाओं से घृणा करें। यह हमारी संस्कृति नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ब्रिक्स सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपने विचार हिंदी में रखे। हॉल ही में रूस ने "स्पुतिनिक"नाम से हिंदी का एक चैनल शुरू किया है। उन्होंने आगे कहा कि हिंदी वैश्विक भाषा बनने की ओर अग्रसर है। अब पश्चिमी देशों की भाषाओं का प्रभुत्व घट रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अतुल शर्मा ने म्यूटेशन का उदाहरण देकर भारत के लोगों में अपनी भाषा को दोयम दर्जे के मानने के कारणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की एवं छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का आयोजन हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ श्याम बाबू ने किया। इस समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ प्रदीप कुमार,डॉ हंसराज,डॉ संजय कुमार,डॉ सचिन कुमार एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।










Friday, 11 September 2026

स्वच्छ वायु नीला आकाश' विषय पर आधारित पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 आज दिनांक 11.09.2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला ,शामली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला के सहयोग से 'स्वच्छ वायु नीला आकाश' विषय पर आधारित पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांधला के चिकित्सक डॉ योगेंद्र पवार तथा डॉ अमरीश तोमर ने छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए वायु प्रदूषण से बचाव तथा वायु प्रदूषण का स्वास्थ्य पर प्रभाव संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई। इसके अतिरिक्त छात्राओं को वैक्सीनेशन तथा विभिन्न बीमारियों से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अतुल शर्मा द्वारा छात्राओं को पर्यावरण की सुरक्षा हेतु वृक्षारोपण को बढ़ावा देने, प्लास्टिक का बहिष्कार करने तथा कूड़ा निस्तारण के समय पर्यावरण की सुरक्षा का ध्यान रखने हेतु सभी को व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास करने हेतु जागरूक किया। इस अवसर पर 'स्वच्छ हवा नीला आकाश' थीम पर आधारित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अनेक छात्राओं ने प्रतिभाग किया, उक्त प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा प्रिन्सी सैनी प्रथम बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा आमना मिर्जा द्वितीय तथा बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा साबिया अंसारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता छात्राओं को प्राचार्य महोदय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ बृजेश कुमार राठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ श्याम बाबू, डॉ लक्ष्मी गौतम और महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही।