Saturday, 28 November 2026

"बाल विवाह, अल्पायु विवाह एवं जबरन विवाह के उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस" मनाया गया

 आज दिनांक 27.11.2026 को महाविद्यालय मे "बाल विवाह, अल्पायु विवाह एवं जबरन विवाह के उन्मूलन हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस"  मनाया  गया। जिसके अंतर्गत जन जागरूकता और बाल विवाह की रोकथाम के लिए महाविद्यालय की छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अतुल शर्मा  जी द्वारा शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से छात्राओं को बाल विवाह को रोकने एवं समाज में इसकी रोकथाम के लिए जागरूक किया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय ने बताया  कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है और कानून का उल्लंघन है जो बालिकाओं को शिक्षा,सुरक्षा,स्वास्थ्य और विकास में बाधा बनती है। इसलिए हमें अपने सपनों को साकार करने के लिए बाल विवाह को रोकने का हरदम प्रयास करना चाहिए। और साथ ही यह भी जानकारी दी कि कहीं भी बाल विवाह अगर होते देख रहे हैं तो हमें उसके लिए आवाज उठानी चाहिए और शिकायत करनी चाहिए तभी हम बाल विवाह मुक्त और एक सशक्त भारत का विकास कर सकते हैं। शपथ के कार्यक्रम का आयोजन महिला प्रकोष्ठ कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सीमा सिंह और सांस्कृतिक समिति समन्वयक डॉ नैना शर्मा के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न कराया गया और महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।