आज दिनाँक 25 सितम्बर 2025 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में " एक दिन,एक घंटा, एक साथ" थीम पर 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के अंतर्गत श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं उसके आस-पास साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। एक अन्य कार्यक्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर प्राचार्य प्रो.बृज भूषण ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचार से प्रेरित "एकात्म मानववाद का सिद्धांत" विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जुवेरिया पुत्री नसीम बी ए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान महक पुत्री शाहिद बी ए प्रथम वर्ष एवं तृतीय स्थान अफ्शा पुत्री मो.महफूज बी ए तृतीय वर्ष रहीं। स्वच्छता जागरूकता हेतु श्रमदान एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जयंती पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम बाबू एवं सद्भावना कल्चरल क्लब की संयोजिका डॉ नयना शर्मा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।