राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में आज दिनांक 14 नवंबर 2024 को सद्भावना कल्चरल क्लब, साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद् एवं मिशन शक्ति फेस-5 के संयुक्त तत्वाव्धान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें जवाहरलाल नेहरू जयंती के अवसर पर बाल दिवस, बिरसा मुंडा जंयती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस एवं वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस मनाये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ जवाहरलाल नेहरू, बिरसा मुंडा एवं उदा देवी जी के चित्र पर पुष्पांजलि करके तथा प्राचार्या प्रो श्रीमती प्रमोद कुमारी द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया।डॉ बृजेश राठी द्वारा प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन परिचय के विषय में छात्राओं को अवगत कराया गया। डॉ रामायण राम ने बिरसा मुंडा जी के जनजातीय संघर्षों एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनके सहयोग के विषय में छात्राओ को बताया। डॉ दीप्ति चौधरी द्वारा वीरांगना उदा देवी का जीवन परिचय दिया गया। महाविद्यालय की विभिन्न समितियां में छात्राओं के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित किए जाने हेतु महिला शक्ति के गठन के साथ अनुशासन, पत्रिका, वाचनालय पुस्तकालय, पर्यावरण,रेंजर्स ,राष्ट्रीय सेवा योजना, क्रीडा आदि छात्रा समितियो का गठन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या प्रो. प्रमोद कुमारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन मे वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस, बिरसा मुंडा व जवाहरलाल नेहरू जयंती के विषय में बताते हुए कहा कि वीरांगना ऊदा देवी ने अपने साहस और बलिदान से स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका को सशक्त किया, वहीं बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को जागरूक कर उनके अधिकारों के लिए अंग्रेजों से संघर्ष किया। पंडित नेहरू, जिन्हें हम सभी चाचा नेहरू के नाम से जानते हैं, ने बच्चों के प्रति प्रेम और भारत के विकास के प्रति अपनी दूरदर्शिता से एक प्रगतिशील राष्ट्र का सपना देखा। इन तीनों का योगदान हमें अपने समाज और देश के विकास के लिए प्रेरणा देता है। प्रयागराज महाकुंभ - 2025, कुंभ के महत्व को जनमानस तक पहुंचाने हेतु रंगोली प्रतियोगिता का रेंजर्स प्रभारी डॉ अंकिता त्यागी द्वारा आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शाहीन एवं अर्शी बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान खुशी एवं राधा बीए द्वितीय वर्ष एवं तृतीय स्थान जोया एवं राखी बी ए द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में डाॅ बृजभूषण डॉ विशाल, डॉ विजेन्द्र, डाॅ प्रदीप, डॉ सीमा सिंह, डॉ लक्ष्मी, डाॅ श्याम, डाॅ विनीता, डॉ संजय आदि उपस्थित रहे।