आज दिनांक 26 नवंबर सन 2023 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला में संविधान दिवस के अवसर पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया! वेबीनार का उद्देश्य संविधान के बारे में छात्राओं को अवगत कराना था भारत का संविधान में जो आदर्श और मूल्य संजोये गए हैं उनके बारे में डॉक्टर पंकज चौधरी ने छात्राओं को बताया! डॉक्टर चौधरी ने बताया कि संविधान भारत को लोकतंत्रआत्मक गणराज्य राज्य बनता है! और लोकतंत्र एक बड़ी विस्तृत संकल्पना है! लोकतंत्र केवल एक दिन वोट डालना ना होकर सरकार और नागरिकों के बीच दैनदिन संबंध है! भारत का संविधान भारत के नागरिकों को विचार अभिव्यक्ति स्वतंत्रता बोलने का अधिकार, प्रतिरोध का अधिकार जीवन का अधिकार आदि मौलिक अधिकार प्रदान करता है! इसके अतिरिक्त संविधान की प्रस्तावना मौलिक अधिकारों और राज्य के नीति निर्देशक तत्वों के मध्य द्वारा राष्ट्र में एक सामाजिक- आर्थिक न्याय का विचार संविधान द्वारा आने वाली सरकारों को दिया गया था! संविधान यह सुनिश्चित करने की बात कहता है कि समाज में बराबरी हो आर्थिक रूप से लोगों में अमीरी- गरीबी का स्तर बहुत ज्यादा ना हो इसके अतिरिक्त संविधान राज्य से यह भी अपेक्षा करता है कि वह प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करें अंतरराष्ट्रीय शांति शोहर्द बनाए रखें! वेबीनार के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रमोद कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए छात्राओं को बताया कि भारत का संविधान, विश्व मे सबसे विस्तृत संविधान है! यह देश के सभी नागरिकों को चाहे वह किसी भी धर्म भाषा,जाति किसी भी आर्थिक स्तर का हो, सबको समानता का प्रदान करता है और सबको अपने विचार, अभिव्यक्ति,विश्वास और उपासना की स्वतंत्रता प्रदान करता है! भारत के संविधान की प्रस्तावना भारत के नागरिकों को राष्ट्र को एकता और अखंडता में बंद रखने की बात करती है वह तो हमें देश का नागरिक होने के नाते कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए तो राष्ट्र की अख्तर अखंडता को तोड़ता हो
इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में डॉक्टर प्रदीप कुमार और और छात्राओं के द्वारा संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया गया महाविद्यालय के अन्य अध्यापक और छात्रों द्वारा भी ऑनलाइन, संविधान के प्रस्तावना का पाठन का सर्टिफिकेट डाउनलोड किया गया
इससे पूर्व दिनांक 25 नवंबर 2023 को संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर महाविद्यालय में भारत में लोकतंत्र विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था उक्त प्रतियोगिता में कुमारी उमर पंचम सेमेस्टर, प्रथम स्थान पर रही कुमारी समान बातूल पंचम सेमेस्टर,द्वितीय स्थान पर कुमारी शशि प्रभा फर्स्ट प्रथम स्थान पर रही थी