Saturday 10 February 2024

भारत अंतरिक्ष सप्ताह'

 राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांधला, शामली, उत्तर प्रदेश

प्रेस विज्ञप्ति

         राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांधला, शामली, उत्तर प्रदेश में आज दिनांक 09.02.2024 को 'उत्तर प्रदेश शासन' एवं 'माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर' के निर्देशानुसार 'भारत अंतरिक्ष सप्ताह' समिति के तत्वाधान में दिनांक 9 से 10 फरवरी, 2024 तक आयोजित किए जाने वाले 'श्री राम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव' के प्रारंभिक दिन वेशभूषा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय की छात्रा कु. मुस्कान, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर एवं कुमारी मनु बी.ए. पंचम सेमेस्टर द्वारा द्वारा माता सीता की वेशभूषा में वाटिका में वृक्षारोपण किया गया। 'श्री राम अपने शत्रु के श्रेष्ठ गुणों का सम्मान करते थे' विषय पर भी एक दृश्य का मंचन किया गया। इस दृश्य में श्री राम का किरदार छात्रा कु. तनु सैनी पंचम सेमेस्टर, लक्ष्मण का किरदार कु. ईशा कल्याण, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर एवं रावण का किरदार छात्रा कु. सोनी बी.ए. तृतीय सेमेस्टर द्वारा निभाया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (श्रीमती) प्रमोद कुमारी ने उपस्थित रहकर मार्गदर्शन किया  एवं महाविद्यालय के शिक्षकों डॉ. ब्रजभूषण, डॉ. विशाल कुमार, डॉ विजेंद्र सिंह, डॉ. दीप्ति चौधरी, डॉ. प्रदीप कुमार एवं श्रीमती सीमा सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।















                                                                                                                           प्राचार्य