आज दिनाँक 22.10.2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में रोड सेफ्टी क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय की छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जन जागरूकता रैली निकाली। सड़क सुरक्षा जन जागरूकता रैली महाविद्यालय से निकल कर गुजरान मोहल्ला होते हुए रायजादगान मोहल्ले तक गयी। छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नारों द्वारा लोगों को जागरूक किया। सड़क सुरक्षा जन जागरूकता रैली का आयोजन रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम बाबू ने किया।








