आज दिनाँक 14 सितम्बर 2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की "अन्तरमहाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता" सी सी आर डी कॉलेज मुज्जफरनगर में 11 सितम्बर 2026 से 12 सितंबर 2026 तक आयोजित की गयी,जिसमें महाविद्यालय की महिला टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।महाविद्यालय पहुंचने पर टीम का स्वागत किया गया तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अतुल शर्मा ने छात्राओं को बधाई तथा आशीर्वाद देते हुए उनको आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता डॉ प्रदीप कुमार,डॉ बृजभूषण, डॉ बृजेश कुमार राठी,डॉ संजय कुमार डॉ सचिन कुमार,डॉ अमित सिंह उपस्थित रहे।




