Pages

Thursday, 19 February 2026

वनस्पति विज्ञान विभाग में बेस्ट चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

 आज दिनांक 19.02.2026 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में वनस्पति विज्ञान विभाग में बेस्ट चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बीएससी प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय वर्ष की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उक्त प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष मे आशना प्रथम, कशिश खान द्वितीय तथा पारुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएससी द्वितीय वर्ष में मिस्बाह प्रथम, नर्वदा द्वितीय तथा सुमैया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएससी तृतीय वर्ष में राशि प्रथम, हुदा द्वितीय तथा सानिया व नय्यर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ नयना शर्मा, डॉ लक्ष्मी गौतम व डॉ श्याम बाबू रहे।  प्रतियोगिता का संचालन विभाग प्रभारी डॉ ब्रिजेश कुमार राठी द्वारा किया गया।