Pages

Tuesday, 26 November 2024

संविधान दिवस मनाया गया

 राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में आज  दिनांक 26-11-2024 को संविधान दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो श्रीमती प्रमोद कुमारी ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र व भारतीय संविधान की प्रति पर पुष्पांजलि अर्पित किया। डॉ. पंकज चौधरी ने संविधान मे उल्लिखित नागरिक के कर्त्तव्यों के विषय मे बताया। डॉ. रामायन राम ने मौलिक कर्त्तव्यों के विषय में जानकारी दी। 

      उपस्थित छात्राओं व प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो श्रीमती प्रमोद कुमारी ने कहा कि 26 नवंबर का दिन भारतीय जनतंत्र के इतिहास का अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। आज के दिन संविधान को अंगीकार किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय सविधान की मूल आत्मा सद्भावना है। भारत जैसे विविधतापूर्ण राष्ट्र में विभिन्न संस्कृतियों, धर्मों और जीवन विश्वासों के बीच आपसी सद्भाव और भाईचारा बहुत आवश्यक है। संविधान सभा में डॉ. अंबेडकर ने कहा था कि भारतीय जनता की आपसी एकता और सद्भाव ही राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए अनिवार्य है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी एक भारत- श्रेष्ठ भारत का आहवान किया है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि अच्छा नागरिक बनने के लिए संविधान की मूल भावना को पढ़ना और सम्मान करना चाहिए। 

    इसी क्रम में आज महाविद्यालय में हिंदी विभाग और कैरियर काउंसेलिंग सेल के तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका विषय 'हिंदी विषय मे रोजगार की संभावनाएं' रहा। इस कार्यशाला को देश भाषा हिंदी क्लासेज की संयोजक दिल्ली से आई डॉ. साक्षी सिंह ने संबोधित किया, जिसमें उन्होंने हिंदी की छात्राओं को प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा मे रोजगार के विषय मे बताया। उन्होंने नेट - जे आर एफ की तैयारी के संबंध में बताया। प्राचार्या प्रो प्रमोद कुमारी ने भी इस विषय में अपने विचार व्यक्त किये। 

    सभी कार्यक्रमों का संचालन डॉ श्याम बाबू ने किया। उत्तर प्रदेश शासन के कार्यक्रम पढ़ेगा महाविद्यालय बढ़ेगा महाविद्यालय के अंतर्गत छात्राओं और प्राध्यापकों ने पुस्तक का वाचन किया।

      आज दिनांक 26/11/2024 को राजकीय महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में मिशन शक्ति फेस-5 के अंतर्गत महिलाओं के विरुद्ध हिंसा निवारण दिवस का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्रोंओ ने बढ़- चढ़कर प्रतिभा करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किये। छात्राओं ने अपने विचार महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के निवारण पर  खुलकर प्रकट किये। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. आयशा पुत्री श्री रईस बीए तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान कु.शालू पुत्री श्री सोमवीर सिंह बीए तृतीय सेमेस्टर और तृतीय स्थान कु.आंचल सैनी पुत्री श्री मनोज कुमार एम. ए प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया।