Monday, 30 December 2024

भारत रत्न चौधरी चरण सिंह एवं श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस पर सद्भावना

 राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला में आज दिनांक 21 दिसंबर 2024 को भारत रत्न चौधरी चरण सिंह एवं श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस पर सद्भावना कल्चरल क्लब एवं महिला प्रकोष्ठ के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो श्रीमती प्रमोद कुमारी द्वारा दोनों भूतपूर्व प्रधानमंत्रियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं उनके समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इसके उपरांत डॉ बृजेश राठी जी प्राध्यापक वनस्पति विज्ञान द्वारा चौ चरण सिंह जी के जीवन परिचय से छात्राओं को अवगत कराते हुए किसानों के विकास हेतु एवं गरीबों के कल्याण व सुरक्षा हेतु उनके द्वारा उठाए गए क्रांतिकारी कदमों एवं भ्रष्टाचार मिटाने में उनके योगदान के विषय में अवगत कराया। इसके उपरांत श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन का वर्णन करते हुए प्रो विशाल कुमार प्राध्यापक भौतिकी ने छात्राओं को बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय जनता पार्टी के प्रारंभिक संस्थापक सदस्यों में से थे एवं उन्होंने अपनी एलएलबी की शिक्षा को बीच में त्यागते हुए संपूर्ण जीवन अविवाहित रहते हुए देश सेवा की। अपने कार्यकाल में उन्होंने देश को आर्थिक रूप से विकसित करते हुए सैन्य शक्ति को और अधिक मजबूती देने हेतु परमाणु शक्ति संपन्न बनाया।आज की दोनों महान विभूतियों के जयंती के अवसर पर विशेष व्याख्यानों के उपरांत 'अटल जी एवं सुशासन' विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान कु  प्रिंसी सैनी पुत्री श्री प्रमोद कुमार बीएससी प्रथम सेमेस्टर एवं द्वितीय स्थान कु मुस्कान पुत्री श्री रविंद्र सिंह बीए तृतीय सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान कु अनु पुत्री श्री विक्रम सिंह बीए प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया।अटल जी के जीवन एवं प्रमुख कविताओं पर आधारित एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में में भी प्रथम स्थान कु प्रिंसी सैनी ने द्वितीय स्थान कु मुस्कान एवं तृतीय स्थान कु अलीबा पुत्री श्री ताहिर हसन बीकॉम पंचम सेमेस्टर ने प्राप्त किया।प्रथम दो स्थानों पर रही प्रिंसी सैनी एवं मुस्कान जनपद स्तर की प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

आज के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के उपरांत महाविद्यालय की प्राचार्या ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में छात्राओं को बताया कि चौ चरण सिंह जी इस क्षेत्र के सबसे अधिक लोकप्रिय नेता रहे हैं। जमींदारी उन्मूलन एवं भूमि सुधार आंदोलन में उनका विशेष योगदान रहा है। वह एकता के प्रतीक के रूप में सभी क्षेत्रीय लोगों को एकजुट करने में सफल रहे। दूसरी ओर श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी 24 राजनैतिक दलों को मिलाकर भारत में सुशासन चलाने वाले प्रमुख राजनेता रहे हैं। तीन बार प्रधानमंत्री पद पर शोभायमान होते हुए उन्होंने अच्छे पड़ोसी की नीति अपनाते हुए पाकिस्तान के साथ संबंध सुधार हेतु दिल्ली से लाहौर बस सेवा आरंभ की एवं कारगिल युद्ध में विषम परिस्थितियों में भी विजयी रहना उनके कुशल नेतृत्व का परिचय देता है। वह एक कवि हृदय पारदर्शिता पसंद करने वाले नेता रहे। अंत में

"क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं,कर्तव्य पथ पर जो भी मिला यह भी सही वह भी सही वरदान नहीं मानूंगा हो कुछ पर हार नहीं मानूंगा।। के साथ छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने अपने वकत्वय को समाप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर दीप्ति चौधरी द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम में डॉअंकिता त्यागी, डॉ सीमा सिंह, डॉ लक्ष्मी गौतम, डॉ विनीता, डॉ श्याम बाबू आदि भी उपस्थित रहे।