Pages

Saturday, 15 November 2025

जनजातीय गौरव दिवस

 आज दिनाँक 15 नवम्बर 2025 को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में "जनजातीय गौरव दिवस" के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें गृह विज्ञान की प्रवक्ता डॉ लक्ष्मी गौतम ने छात्राओं से संबोधन में कहा कि भारत के आदिवासी लोगों के स्वाभिमान, संस्कृति की सुरक्षा एवं उनको समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं को चला रही है जैसे शिक्षा के लिए एकलव्य आवासीय मॉडल विद्यालय, विभिन्न छात्रवृत्ति एवं टैरिफेड योजना तथा स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान भारत योजना व जनजातीय स्वास्थ्य मिशन एवं जनजातीय संस्कृति के विकास के लिए सरहुल जैसे त्योहार देश स्तर पर मनाए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आदिवासी ही पर्यावरण के सच्चे संरक्षक हैं। पर्यावरण की सुरक्षा एवं समृद्धि में आदिवासियों का अत्यधिक योगदान है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम बाबू ने "धरती आबा बिरसा मुंडा" के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय आंदोलन में उनके योगदान पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित किया गया।